
सारंगढ़ के कराते खिलाड़ियों ने जीता 5गोल्ड और 1ब्राउज़ मेडल
रेन सिन कान कराते छत्तीसगढ़ के तत्वधान मे 22/23 नवम्बर को खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराते गेम्स का आयोजन डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली मे किया गया इस टूर्नामेंट मे छत्तीसगढ़ के 23 जिलों के कराते खिलाड़ियों ने अपने अपने जिलों का प्रतिनिधित्व किया जिसमे सारंगढ़ के शिवा कराते अकादमी के बच्चो ने अपने जिले सारंगढ़ का प्रतिनिधित्व कराते हुए 5गोल्ड 1ब्राउज़ मेडल अपने नाम किए
कोच शिवा सारथी ने बताया की यह गेम बहुत ही शानदार रहा जिसमे 23 जिले के कराते खिलाड़ियों ने अपने खेल का जौहर दिखाया सारंगढ़ से पुरुष वर्ग मे आदर्श रात्रे ने गोल्ड. आरुष रात्रे गोल्ड. रितेश सारथी गोल्ड. बालिका वर्ग मे उन्नति बघेल गोल्ड. नमिता महंत गोल्ड. जयंती महंत ब्राउज़ अपने नाम किए मै सभी खिलाड़ियों बहुत बहुत सुभकामनाये देता हु की आप सभी ऐसे ही आगे बढ़ते रहे और अपने माता पिता अपने गुरु अपने जिले सारंगढ़ का नाम रोशन करते रहे






