चुनावसंगठन

रायगढ़ सरपंच संघ को मिला नया नेतृत्व, पुसौर के हिमांशु चौहान सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित

रायगढ़।जिले के पंचायत प्रतिनिधियों के संगठन सरपंच संघ में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए सर्वसम्मति से नया जिला अध्यक्ष चुना गया। जिले के सभी विकासखंडों के सरपंच संघ अध्यक्षों और ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में पुसौर विकासखंड के अध्यक्ष हिमांशु चौहान को रायगढ़ जिला सरपंच संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यह निर्णय बिना किसी मतभेद के सर्वसम्मति से लिया गया, जो संगठन में एकता और विश्वास का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।बैठक में धरमजयगढ़ से कलिस्ता एक्का, घरघोड़ा से प्रदीप राठिया, रायगढ़ से रामभगत निषाद, खरसिया से राधे राठिया, तमनार से श्याम राठिया, लैलूंगा से शिव भगत, सहित सुनील साहू, जगन्नाथ सिदार एवं जिले के सभी विकासखंडों के सरपंच संघ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में हिमांशु चौहान के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान के चयन के साथ ही जिले भर के सरपंच परिवारों में खुशी की लहर देखी गई। कई वक्ताओं ने कहा कि हिमांशु चौहान ने पुसौर विकासखंड में संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ सरपंचों की समस्याओं को मुखरता से उठाया है, इसी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जिले का नेतृत्व सौंपा गया है।इस अवसर पर प्रदेश रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। दोनों अतिथियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में सरपंच संघ पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगा।बैठक के अंत में सभी विकासखंड अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने, पंचायतों से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक संघर्ष करने और ग्रामीण हितों के लिए एक मंच पर कार्य करने का संकल्प लिया। रायगढ़ जिला सरपंच संघ के लिए यह बैठक नए नेतृत्व और नई ऊर्जा की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button