शिक्षासंगठन

विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : एकलव्य आईसेक्ट इंस्टीट्यूट के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन, 2 दिन में कार्रवाई करने का जिला प्रशासन ने दिया आश्वासन

बैकुंठपुर कोरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बैकुंठपुर-कोरिया इकाई द्वारा एकलव्य आईसेक्ट कॉलेज भट्ठीपारा में विद्यार्थियों के साथ कथित आर्थिक शोषण एवं अनियमितताओं के विरोध में कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। परिषद ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों से परीक्षा एवं प्रशिक्षण के नाम पर हजारों रुपये की राशि लेने के बावजूद अब तक न तो परीक्षा आयोजित कराई गई है और न ही विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इससे विद्यार्थियों के भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।अभाविप द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सत्र 2024-25 के लगभग 52 विद्यार्थियों से प्रति विद्यार्थी करीब 20 हजार रुपये की राशि परीक्षा एवं प्रशिक्षण के नाम पर ली गई थी। वहीं सत्र 2025-26 के लगभग 16 विद्यार्थियों से 10 से 15 हजार रुपये तक की राशि वसूली गई। विद्यार्थियों का आरोप है कि राशि जमा कराने के बाद भी उन्हें न तो परीक्षा दिलाई गई और न ही कोई प्रमाण पत्र दिया गया। इस पूरे मामले से विद्यार्थियों और उनके परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।विद्यार्थी परिषद ने कहा कि शिक्षा के नाम पर विद्यार्थियों से धनराशि लेकर उन्हें परीक्षा एवं प्रमाण पत्र से वंचित रखना अत्यंत गंभीर विषय है। संगठन ने इसे विद्यार्थियों के साथ अन्याय बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही विद्यार्थियों से ली गई राशि वापस कराने की भी मांग प्रशासन से की गई।अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन सदैव विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता आया है और किसी भी प्रकार का शैक्षणिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परिषद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।इस दौरान अभाविप के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विद्यार्थियों को न्याय दिलाने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई। संगठन ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की अपील की है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button