
युवा सरपंच सुकलाल चौहान और भाजपा मंडल मंत्री के अथक प्रयासों से मिली क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात, ग्रामीणों ने मुकुट पहनाकर किया सम्मानित
रानीडीही। क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। ग्राम पंचायत रानीडीही में धान खरीदी उपकेंद्र क्रमांक 831 का भव्य शुभारंभ किया गया। लंबे समय से क्षेत्र के किसान अपने गांव में धान खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग कर रहे थे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवा सरपंच सुकलाल चौहान एवं भाजपा मंडल मंत्री के अथक प्रयासों से यह मांग अब साकार हो सकी है।
धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अब किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस पहल को किसानों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि , भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामवासियों ने युवा सरपंच सुकलाल चौहान की सक्रिय कार्यशैली, प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कराने में युवा सरपंच की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से रानीडीही सहित आसपास के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
किसानों की सुविधा और ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देकर उसे धरातल पर उतारना ही जनप्रतिनिधि की असली पहचान है।






