शिक्षासंगठनसम्मेलनसंस्कृति

शासकीय विद्यालय तिलगा में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया नमन

रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक शाला तिलगा के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवंबर को बाल दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायी उद्बोधनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रीफल अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रभारी प्राचार्य श्री बिनेश भगत ने अपने संबोधन में बाल दिवस के महत्व तथा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस, त्याग और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने बाल दिवस के महत्व और भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने धरती आबा के अदम्य साहस, अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना, देशभक्ति और महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने की भावना विकसित करना रहा।

बाल दिवस और जनजातीय गौरव दिवस के संयुक्त आयोजन ने विद्यार्थियों को एक ओर बाल अधिकारों एवं शिक्षा के महत्व का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और उनके बलिदान से परिचित होने का अवसर भी प्रदान किया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button