
रायगढ़:- हमारे समाज के माता बहनें, महिलाऐं समाज को सम्मान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं, इसका उदाहरण हैं श्रीमती शकुन्तला सहंस जी जो कोटमार रायगढ़ की निवासी हैं, शासकीय प्राथमिक विद्यालय पतरापाली में सहायक शिक्षिका हैं,छ.ग. राज्य शासन व शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम के तहत छ. ग. के सभी जिलों में जिला प्रमुख के रुप में डी आर जी (Distric Resource Group) नियुक्ति कर शिक्षिकाओं को ही जिला की जिम्मेदारी दी गई है, श्रीमती शकुन्तला सहंस जी रायगढ़ जिला से इस अति महत्वपूर्ण पद पर सुशोभित हैं और हमारे समाज के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है,जारी सुची में पुरे छ. ग. में चौहान (गांडा) समाज से केवल एक ही नाम है रायगढ़ जिला से यह बात भी हमें गौरवान्वित कर रहा है,सहंस मेडम शिक्षा विभाग में और कई सम्मान से सुशोभित हो चुकी हैं, इतनी प्रतिभा के धनी होने के बावजूद उनकी सादगी, विनम्रता उनके अनमोल अलंकार हैं, इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए श्रीमती शकुन्तला सहंस जी को सगा अधिकारी कर्मचारी जन कल्याण संघ की ओर से बहुत बहुत बधाइयाँ एवं हार्दिक शुभकामनाएँ, उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ,आप और बढिऐ, जो भी सपने देखी होंगी सभी जल्द से जल्द पुरे हों, यही हमारी कामना है, पुनः ढेरों बधाइयाँ एवं अनन्त शुभकामनायें दी है।






