खेलशिक्षासंगठन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कबड्डी संघ का बैठक सम्पन्न, ग्रामीण अंचलो मे कबड्डी कि बड़ रही लोकप्रियता

सारंगढ़ / जिला कबड्डी संघ सारंगढ़-बिलाईगढ़ का आवश्यक बैठक बरमकेला के रेस्ट हाउस में रखा गया था। जिसमे जिला कबड्डी संघ के पंजीयन पश्चात् यह पहला बैठक है, जिसमें जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कबड्डी संघ का पंजीयन क्रमांक 122202369266 है जो कि 11/05/2023 को पंजीकृत हो चुका है । उक्त बैठक मे सर्व प्रथम जिला पदाधिकारियों के कार्यों का विभाजन किया गया जिसमे सभी पदाधिकारियों को अपना दायित्व सौंपा गया।


रेफरी बोर्ड प्रभारी – रमेश कुमार वर्मा, गणेश राम सिदार,एम्पायर परीक्षा प्रभारी – राजेश कुमार सिदार, अजय किशोर साहा, विकासखंड प्रभारी – परमेश्वर बिशाल, राधेश्याम पटेल, जिनेश्वरी प्रेमी,मीडिया प्रभारी – रुकमन साहू, मोहर सिंह सिदार, राजेश कुमार सिदार प्रवक्ता – दयानन्द निषाद, खेमानंद सारथी, किशन कुमार चौधरी एवं महिला प्रभारी के रूप मे सरिता सिदार, जिनेश्वरी प्रेमी को चुना गया सम्पूर्ण जिला प्रभारी चोखलाल पटेल, उद्धव लाल सिदार, फत्तेलाल चौहान तथा संगठन के सदस्यो ने बताया कि जिला कबड्डी संघ के गठन के पश्चात् विकासखंड कबड्डी संघ का भी किया जाना है,जिसके लिए 15 जुलाई तक आवेदन जमा किये जा सकते हैँ।

आवेदन जिला अध्यक्ष/सचिव के नाम से किये जा सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर 30 जुलाई तक निर्णय लिए जाएंगे। जिला कबड्डी संघ से बिना अनुमति लिए आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में संगठन जिला कबड्डी संघ (AKFI) के एम्पायर एम्पायरिंग नहीं कर सकेंगे। जिले के अंदर कहीं भी प्रतियोगिता आयोजित किया जाता है, तो जिला कबड्डी संघ से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। चाहे वह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय हो या ओपन प्रतियोगिता हो।
राज्यस्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता 2023 का आयोजन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए राज्य स्तर पर आवेदन किया जायेगा।इस मौके पर रमेश कुमार वर्मा, चोखलाल पटेल, राधेश्याम पटेल, उद्धवलाल सिदार, फत्तेलाल चौहान,भूषण पटेल, दयानन्द निषाद, दुलार सिंह सिदार, सरिता सिदार, गणेशराम सिदार, परमेश्वर बिशाल, अजय किशोर साहा, रुक्मण साहू, मोहर सिंह सिदार, राजेश कुमार सिदार, खेमानंद सारथी, किशन कुमार चौधरी, नारायण पटेल, जिनेश्वरी प्रेमी, अंजू सिदार, अर्थो यादव, सुनील सिदार, पवन पटनायक, हृदयराम पटनायक, परदेशी राम पटेल आदि उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button