
ग्राम अमूर्रा में 02 अलग अलग मामले में कुल 32 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त

आरोपीयों का नाम -01 विजय मराठा पिता दामोदर मराठा उम्र 30 वर्ष ग्राम अमूर्रा थाना सरिया

02 धनुर्जय सिदार पिता सीतराम सिदार 24 वर्ष ग्राम अमूर्रा थाना सरिया

सरिया:- पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है की दिनांक 09.03.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम अमुर्रा में अलग अलग रेड कार्यवाही कर अवैध महुआ शराब हाथ भट्टी का बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकड़ा गया |


आरोपी विजय मराठा पिता दामोदर मराठा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अमूर्रा थाना सरिया के कब्जे से 23 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4600 रू और धनुर्जय सिदार पिता सीतराम सिदार उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1800 रू को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिला किया गया है।







