हेलेना मेमोरियल क्रिकेट क्लब आमापाली के क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ

डोंगरीपाली/सुधीर चौहान:- स्व.हेलेना सिंह की स्मृति में हेलेना मेमोरियल क्रिकेट क्लब आमापाली की ओर से लगातार तृतीय वर्ष का यह प्रतियोगिता उनके याद में क्लब के द्वारा किया जा रहा है।जिसमे आज के उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि जिला पंचायत सभापति अनिका बिनोद भारद्वाज के प्रतिनिधि बिनोद भारद्वाज ,जनपद सभापति पुष्पराज सिंह बरीहा,प्रवक्ता जिला कांग्रेस गोपाल प्रसाद बाघे,ग्राम पंचायत कोकबहाल सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप देहरी कार्यक्रम के अतिथि थे।
यह मैच उड़ीसा व छत्तीसगढ़ कि अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता जिसमे 32 टीम भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाएगे। बझापाली एवं जटियापाली के सभी खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा बधाई शुभकामनाएं दी। अतिथियों द्वारा टॉस कर खेल की शुभारंभ कराये बझापाली जिला महासमुंद के कप्तान मनोज भोई ने टॉस जीत कर फील्डिंग करने का निर्माण लिये ।इस खेल के आयोजक कर्ता संकीर्तन नंद,विभीषण बरीहा, पालेश्वर नंद, सुनील बंजारा, बासुदेव नंद, सहदेव बंजारा, सुकान्त बंजारा, विजय,अल्बट,आकाश, समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।






