
रायगढ़:- नगर पंचायत का सुयश रायपुर मे हुईं राज्य स्तरीय पैरा स्पोर्ट सीनियर प्रतियोगिता मे किरोड़ीमल नगर वार्ड नंबर 1 मिथलेश कुमार यादव ने जैवलिन थ्रो में 11.32 मीटर भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और डिस्कस थ्रो गोला फेंक 100 मीटर में भी भाग लिया जिसमे डिस्कस थ्रो में भी इन्हे सम्मान प्राप्त हुआ इन्होंने दिव्यांग होते हुए अपने जज्बे से नगर का नाम राज्य मे सुनहरे अक्षर मे लिखवा दिया। जिसको लेकर नगरवासियों ने मिथलेश कुमार यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए है।






