शिक्षासंगठनसामाजिक

अ.जा. आयोग के अध्यक्ष के पी खांडे का रायगढ़ अ.जा, समाज के द्वारा किया स्वागत

उत्पीड़न से रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता

रायगढ़:- रायगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग की बहुलता है जिसमें आज अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के पी खांडे जी का सर्किट हाउस में समस्त अनुसूचित जाति समाज के लोगों के द्वारा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के पी खांडे जी एवं उनके साथ आए हुए बी एल बंजारे जी,डी एस पात्रे,पप्पू बघेल जी सभी अतिथियों फूल माला व गुलदस्ता से स्वागत किया गया।

सभी समाज के प्रतिनिधियों के साथ आयोग के अध्यक्ष ने रायगढ़ की सभी समस्याओं को सुना और अध्यक्ष श्री खाण्डे जी ने राज्य अनुसूचित आयोग का गठन का उद्देश्य, कर्तव्य एवं शक्तियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक संस्था है। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकना और अत्याचार, अन्याय, उत्पीड़न से रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। यह अधिनियम अनुसूचित जाति के लोगों के विरुद्ध उनके साथ जो भी अत्याचार, अन्याय, उत्पीड़न होता है तो उसके निवारण के लिए कार्य करता है।

आयोग के अध्यक्ष जी के द्वारा सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों का जिला पंचायत रायगढ़ में बैठक व समीक्षा लिया गया एवं समस्त विभागों में चल रहे अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए सभी योजनाओं को धरातल में लागू करने के लिए अधिकारियों को कहा एवं समाज के लोग भी वहां उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को रखा।

इस कार्यक्रम में लीलाधर बानू खुंटे,
लक्ष्मण महिलाने पूर्व पार्षद,अजय भारद्वाज, हरि खुंटे,बलराम बघेल,श्रवण महेश,योगेंद्र कुलदीप,गजेंद्र सांडे,प्रदीप मिरी,रवि मिरी, उत्तम कुर्रे ,माखन दास,सत्यधर गौतम,संतोष डहरिया,तुषार चौहान सचिन सारथी,मुकेश वारे, कैलास खुंटे,सुरेश बौद्ध,अमित सारथी,तरुण भारद्वाज निम्न लोगों उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button