राजनीतिसंगठनसामाजिक

ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सरिया की मंगल भवन सरिया मे हुई बैठक संपन्न,सैकड़ो कार्यकर्ता हुए शामिल

नया कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद सरिया ब्लॉक काँग्रेस कमेटी की हुई पहली बैठक

इंडियन नेशनल कांग्रेस मे जुड़ने संगठन की मजबूती ,कार्यकारिणी विस्तार व लोकसभा चुनाव के संबंध मे चर्चा

सरिया न्यूज:- प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के आदेश व जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की सहमति से दिनांक 29 फरवरी को सरिया ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मे श्री उग्रसेन साहू की नियुक्ति किया गया है उसी के संबंध मे जिला काँग्रेस की सहमति से आज ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सरिया अंचल के सभी कार्यकर्ताओ को बुला कर बैठक रखा गया और पार्टी के वरिष्ठ जनो के द्वारा नया अध्यक्ष उग्रसेन साहू को बधाई देते हुए पार्टी के गमछा पहना कर सम्मान किया गया अध्यक्ष ने भी सभी से पैर छुकर आशीर्वाद लिए।


विधानसभा सभा चुनाव लंबे समय के बाद कोई बैठक नही हुआ था इसी को ध्यान मे रखते हुए नया कार्यकारी अध्यक्ष उग्रसेन साहू की उपस्थित मे पहली बैठक बुलाया गया सभी क्षेत्र के साथी कांग्रेस परिवार सम्मिलित हुए सभी वरिष्ठ काँग्रेस जनो का मार्गदर्शन मिला ।

बैठक मे विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

सरिया मंगल भवन मे उग्रसेन साहू के सरिया ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोनयंन के पश्चात् पहली बैठक आहूत किया गया जिसमे incsathi com से सभी को जुड़ने के लिए कार्यकारीनी विस्तार, आगामी लोकसभा चुनाव के दिशा निर्देश एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया सभी कार्यकर्ताओ ने भी अपनी अपनी राय सलाह संगठन के संबंध मे बताये।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह आहूजा के द्वारा किया गया

आज के बैठक कार्यकर्ता सम्मेलन का मंच संचालन प्रदेश कांग्रेस के सचिव अमरजीत सिंह आहूजा जी के द्वारा किया गया आदरणीय सभी मंच पर विराजमान वरिष्ठ काँग्रेस जन को स्वागत सम्मान किया गया तत्पश्चात कार्य क्रम को गति देते हुए बैठक की शुरुवात करते हुए सभी कार्य करता जन को आगामी लोकसभा चुनाव हेतु व सरिया ब्लॉक की मजबूती के संबंध मे अपनी राय सबके सामने साझा किये और सभी को एक साथ एक जुट होकर कार्य करने की अपील किये।

मंच को वरिष्ठ जनो ने भी किये संबोधन

उपस्थित मंच को *परम सम्माननीय चंद्रशेखर भोई, नंदकिशोर विस्वाल,शरद यादव,कैलाश नायक ने उद्बोधन दिये सभी मंचासीन आदरणीययो ने अपना अपना अनुभव सबके सामने प्रस्तुत किये प्रदेश प्रभारी शरद यादव ने अपने उद्बोधन मे विस्तार पूर्वक अपनी बात कार्यकरता ओ के सामने रखे मंच मे उपस्थित कांग्रेस के जांबाज सिपाहीयो को पार्टी कार्यकर्ताओ को मजबूती बल प्रदान ऊर्जा भरते हुए जीत के मूल मंत्र दिये आगामी लोकसभा मे जिसे भी पार्टी टिकट देगी हम सब मिल के कार्य करेंगे और पार्टी के लिए कार्य करेंगे ऐसा मूल मंत्र दिया गया सभी ने भाजपा सरकार केंद्र व राज्य के सरकार के काम काज झूठे सरकार की संज्ञा दिये भाजपा की कथनी करनी मे अंतर को बताया गया और यहाँ तक मोदी गारंटी भी फेल हो रहा है महतारी वंदन हो धान की 31 सौ की बात हो सभी मे तारीख पे तारीख बढ़ा रही अब देने की बारी आई है तो जनता ओ माताओ गरीबो को ठगने का काम कर रही है आगामी लोकसभा मे सबक जरूर सिखायेंगे आज के बैठक मे पार्टी के कार्यकर्ताओ को ऋचार्य किया गया।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उग्रसेन साहू ने जताया आभार

सरिया ब्लॉक काँग्रेस कमेटी सरिया के नया कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उग्रसेन साहू ने प्रदेस कांग्रेस अध्यक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी प्रदेश सचिव के अनुसंशा से सरिया ब्लॉक हेतु 29 फरवरी को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मे मुझे नियुक्त किया गया है उनका सादर आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन मे कहा की मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को सरिया ब्लॉक के अध्यक्ष के काबिल समझे मै सदैव अपने पद का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा पार्टी के दिशा निर्देश के अनुरूप एक साथ मिलकर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करूँगा मंगल भवन मे उपस्थित सभी वरिष्ठ जनो को सदस्यों पार्षद जन को जनप्रतिनिधि ओ कार्यकर्ताओ को पूरे सम्मान के साथ सभी को हाथ जोड़कर प्रणाम कर बहुत बहुत धन्यवाद सादर आभार व्यक्त किये ।


आज के बैठक मे प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी श्री शरद यादव ,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह आहूजा, ब्लॉक सरिया कार्यकारी अध्यक्ष उग्रसेन साहू वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्ण चंद बैरागी, नंदकिशोर विस्वाल,चंद्रशेखर भोई,दौलत पटेल, बंशी गौटिया,एन एस यू आई अध्यक्ष निखिल डनसेना, हिमांशु पनिग्राही, उपेंद्र पातरे, रूप डंनसेना, अजय शराफ्, नरेंद् डनसेना, राजू प्रधान, सुनील वैष्णव अग्नु पटेल, रेशम सिदार,परमेश्वर् प्रेम साहू,खिरोद पटेल, रुपधर, वासु पटेल, संजय प्रधान, राजू चौहान, ,सतीस महाराज,कृष्ण चंद प्रधान, धनशाय,गौतम बारीक बल्लभी,गोवर्धन,गिरधारी मालाकार,संजय बारीक

निरंजन,दिलीप महंत, शक्राजीत सहिस, मुकेश पटेल,रमेश , रामकुमार पटेल, भोजराम चौहान,बंटी साहिस,वेणु चौहान, खिरसागर डनसेना,खिरसागर डनसेना, ,रविशंकर,लक्षमन,दशरथ , गोपाल चौहान,पंचानन,शिवजी साहू, नाभो गोंड, मकरध्वज सारथी, रोहित, गौरीशंकर पटेल, गंगाराम, शुकदेव,विष्णु साव,रुकमन पटेल, नेतराम, सुनील, उधव,अशोक चौहान, अस्वांराम, जगतराम निराला,कुबेर रातरे, पंचानन, पुरु अग्रवाल, मुकेश ओगरे, खेमराज नायक,रविशंकर, लक्षमन, गजाधर् ,विकाश,आयुष् बैरागी, प्रकाश पुरोहित समेत सैकड़ो की भारी संख्या मे कार्यकर्ता साथी गण उपस्थित थे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button