शिक्षासंगठन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की जिला स्तरीय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

सारंगढ़:- सारंगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायकों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगे है कि सभी कार्यकर्ताओं को प्राइमरी स्कूलों में प्रायमरी शिक्षक का दर्जा दिया जाय,और आंगनवाडी सहायिकाओं को कार्यकर्ता के रिक्त पद पर एवं कार्यकर्ताओं को सूपरवाइजर पद पर शतप्रतिशत पदोन्नति दिया जाय एवं विभागीय सेवा भर्ती नियम में संशोधन किया जाय।

और
आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को 5लाख रुपये एवं सहायिकाओं को 3 लाख रुपये रिटायरमेंट के बाद एक मुश्त राशि दिया जाय और मासिक पेंशन, ग्रेच्यूटी, व समूह बीमा योजना लागू किया जाय और प्रदेश स्तर में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को तत्काल भरा जाय। और पोषण ट्रैक और अन्य कार्य के लिये जब तक मोबाईल, नेट चार्ज नहीं दिया जाता, तब तक मोबाईल पे कार्य का दबाव न दिया जाए।
वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भूपेश सरकार ने जो वादा किया था उसको पूरा करे सरकार में रहे भूपेश सघेल को 4 साल हो गया है लेकिन अभी तक अपना वादा पूरा नही किया है, और वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब भाजपा सरकार थी तब डॉ रमन सिंह ने कहा था कि मुठ्ठीभर कार्यकर्ता मेरा क्या कर लेंगे,तो उन्हें भी ख़ुर्शी से उठा दिए तो कांग्रेस सरकार को भी उठा सकते है और अगर भूपेश सरकार हमारी मांगे पूरी नही करता है तो आगे भूख हड़ताल भी किया जाएगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 3.3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button