Uncategorizedछत्तीसगढ़

मंडियों से धान का उठाव नही होने से समिति संचालकों की बढ़ रही परेशानी

रायगढ़/सुधीर चौहान:– जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र विकास खंड धरमजयगढ़ के धान खरीदी केंद्रों का बुरा हाल है धान का उठाव और परिवहन नहीं होने की वजह से कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड रहा है जहां समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को चिंता सता रही है वहीं दूसरी ओर किसानों को अब धान रखने के लिए जगह के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि धान का परिवहन उठाव किया जाना अति आवश्यक है। क्षेत्र की धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं होने से फड़ों में जगह अब सिकुडने लगी है। कई केंद्र में अधिक मात्रा में धान का भंडारण हो गया है। वहीं परिवहन नहीं होने की वजह से चिंता भी समिति के कर्मचारियों को सताने लगी है कही न कही सूखत की गाज समिति कर्मचारियों के ऊपर गिरती है। बता दे कि धरमजयगढ़ के खम्हार और कापू धान मंडी के फड़ पूरी तरह से भर चुके हैं।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button