चुनावराजनीति

ग्राम पंचायत बोईरडीह के शपथ ग्रहण में शामिल हुई डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सारंगढ़ विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 3 से जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीमती डाक्टर अभिलाषा नायक प्रचंड बहुमत से विजयी हुए है । डाक्टर अभिलाषा कैलाश नायक  जी अपने निर्वाचन क्षेत्र के अपने ग्राम पंचायत बोईरडीह में आयोजित प्रथम सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई , जहां सरपंच श्रीमती विनीता प्रमोद नायक के साथ ही साथ सभी पंचों के द्वारा शपथ ग्रहण लिया गया । उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव सुनील पटेल के साथ ही साथ ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित थे । जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि – चुनाव की खुमारी खत्म हो चुकी है , अब विकास की बारी है । सरपंच ईमानदारी पूर्वक अपने ग्राम पंचायत के विकास में पंचों और ग्रामीणों को लेकर एक जूटता के साथ विकास कार्य में लगे । साथ ही साथ इस पंचायत में विकास की गंगा बहाने कार्यों के लिए कहीं पर राशि की कोई कमी नहीं होने देंगे की बात हमारे यशस्वी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आमसभा में अपने उद्बोधन के दौरान कहें थे । इसलिए विकास की गंगा बहाने के लिए एक जुट होकर काम का श्रीगणेश करें ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button