भाजपाराजनीतिसामाजिक

बिलाईगढ़ राज परिवार के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए जिपं अध्यक्ष संजय पांडे


राजा ओंकारेश्वर शरण सिंह को भेंट किया प्रतीक चिन्ह और बच्चे को दिया आशीर्वाद

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे बिलाईगढ़ राज परिवार के कार्यक्रम में शामिल हुए। बिलाईगढ़ राज परिवार के सभी सदस्यों से सम्मानित रूप से मेल मुलाकात कर युवराज “सौभाग्य शरण सिंह” पार्षद के सुपुत्र जनविजय शरण सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम में सरिक हुए, नन्हे बाल गोपाल को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनके साथ सत्येंद्र बरगाह पार्षद, दीपक तिवारी अधिवक्ता, देवेंद्र नंदे,  जय केसरवानी भाजपा नेता, दीपक केजरीवाल, आशीष अग्रवाल, विकास थवाईत आदि नेता भी साथ रहे उन्होंने भी बच्चे को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

भेंट मुलाकात के दरमियान ओंकारेश्वर शरण सिंह राजा साहब उनके भाई सिद्धेश्वर शरण सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया, जहां उनका फूलों की गजमल से स्वागत हुआ, उक्त आत्मीय मुलाकात में राजा साहब से कई विषयों में चर्चा की और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने अपने साथी जिला पंचायत सदस्य युवराज शरण सिंह के साथ जिला पंचायत क्षेत्र के विषय में जानकारियां ली साथ ही जिला पंचायत सदस्य ने अपने परिवारजन से उनकी मुलाकात कराई राज परिवार से इस आत्मीय मुलाकात को को संजय भूषण ने स्मरणीय बताया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button