कानूनक्राइम

पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद की सजा, चारामा थाना क्षेत्र का मामला

कांकेर। प्रेम विवाह के बाद अपनी पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी पति को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह सनसनीखेज मामला चारामा थाना क्षेत्र के चिनौरी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, चिनौरी निवासी कृष्णा सिन्हा ने सरस्वती सिन्हा से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी हैं। लेकिन 25 दिसंबर 2021 की रात करीब 8 बजे कृष्णा ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी सरस्वती पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलसी सरस्वती को उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

मृत्यु से पहले सरस्वती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया था, जिसमें उसने बताया कि आरोपी पति ने उसके पिता को टंगिया से मारकर जान से खत्म करने की धमकी दी थी। जब सरस्वती ने इसका विरोध किया तो सनकी पति कृष्णा ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

इस मामले में पुलिस ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत में मजबूत पैरवी की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद ध्रुव ने आरोपी कृष्णा सिन्हा को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button