खेलमनोरंजनराजनीति

लिमगाव में आयोजित टेनिश क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े व अनिका ने की शिरकत

सारंगढ़/सुधीर चौहान। लिमगाव में आयोजित टेनिश क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि,श्रीमती अनिका भारद्वाज जिला पंचायत सभापति,श्याम लाल उपसरपंच,वरिष्ठ कांग्रेसी दादू साहू खजरी,श्रवण साहू सरपंच प्रतिनिधि खजरी,युवा नेता माधो साहू,बलराम साहू,प्रकाश साहू सेवा सहकारि समिति अध्यक्ष छिंद,बरत साहू,पूर्व जनपद सदस्य चिंता राम साहू,पुकराम साहू,शामिल हुए व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए आज का फाइनल मुकाबला झरियापारा और चौहानपारा के बीच खेला गया जिसमें चौहान पारा ने जीत दर्ज की उसके बाद कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति अनिका ने सम्बोधित किया और बधाई दी।

आगे कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने सम्बोधित किया और कहा कि आज दोनों टीमों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया सभी को बधाई ऐसे आयोजन होता रहे और हमे आप सब के बीच आने का मौका मिलता रहे आज आपकी विधायक उत्तरी जांगड़े जी कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण आपके बीच नही आ सकी उनके प्रतिनिधि के रूप में आने का सौभाग्य मिला आप सब का आशीर्वाद हमेशा कांग्रेस पार्टी उत्तरी जांगड़े ऊपर बना रहे यही कामना करता हूँ।ततपश्चात अतिथियों ने दोनों टीम को बधाई देकर पुरस्कृत किए इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य जन आयोजन समिति व बड़ी संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button