आस्थामनोरंजनराजनीतिसामाजिक

तीन दिवसीय राष्ट्रीय ऐतिहासिक रामायण महोत्सव के सफल व भव्य आयोजन हेतु विधायक प्रकाश नायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व शासन-प्रशासन का जताया आभार

रायगढ़/छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आह्वान पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के सफल व भव्य आयोजन के लिए विधायक श्री प्रकाश नायक जी ने मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी , जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रशासन के सभी उच्च अधिकारी सहित सांस्कृतिक विभाग व कार्यक्रम में समां बांधने वाले उम्दा कलाकारों और कवरेज के लिए मीडिया का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

सांस्कृतिक विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कार्यक्रम में देश विदेश से आए कलाकारों ने शिरकत की, केलो महाआरती, भजन कीर्तन, कंबोडिया रामायण दल की प्रस्तुति, सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास सह अन्य कलाकारों के उम्दा प्रदर्शन ने ऐसा समां बांधा कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया है। समूचा शहर राम भक्ति में लीन नजर आया वही स्थानीय, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की मीडिया ने भी भरपूर कवरेज देते हुए इस सम्पूर्ण तीन दिवसीय कार्यक्रम की पल-पल की खबरें लोगों तक पहुंचाई। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के इस सफल आयोजन में शासन प्रशासन द्वारा चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस तीन दिवसीय ऐतिहासिक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विधायक श्री प्रकाश नायक जी ने मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी के साथ साथ सांस्कृतिक विभाग, सम्पूर्ण कार्यक्रम में चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मीडिया तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button