
रायगढ़:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का,जिला संगठक श्री भोजराम पटेल दिशा निर्देशानुसार संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के अध्यक्ष श्री शिरीष सारडा, सचिव श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के सरंक्षण तथा शिक्षा शास्त्र प्राचार्य श्री तेजराम नायक एवं यू जी पी जी के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ रासेयो इकाई के द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत 3 जून 2023 विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ग्राम जामपाली पोस्ट कर्राजोर तहसील पुसौर जिला रायगढ़ में जाकर जनजागरूकता अभियान साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस आयोजन के क्षण में जानकी कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने ग्राम जामपाली के ग्रामीणों ,युवा वर्गों को कार्बन उत्सर्जन कम करने हेतु साइकिल और बैटरी चालित वाहनों को अपने दैनिक जीवन में परिवहन के साधन के रूप में उपयोग करने के लिए बढ़ावा देने हेतु प्रेरित कर जागरूक किया।इस अवसर पर कॉलेज स्टॉफ से श्री नरेंद्र प्रधान, प्रो शरद पंडा, प्रो भरत सिदार, श्रवण रात्रे, ग्राम जामपाली के ग्रामीण जन तथा रासेयो स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।







