कानूनशिक्षासंगठनसम्मानसामाजिकस्वास्थ्य

जानकी कॉलेज रासेयो इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम डूमरमुड़ा में पहुंचे जिला संगठक भोजराम पटेल,विशेष शिविर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग जिला कला पथक दल का संगीतमय जागरूकता प्रस्तुति

सुशील कुमार सिंह चीफ एजुकेटिव ऑफिसर द्वारा नशा मुक्ति पर व्याख्यान

रायगढ़.।शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का और जिला संगठक भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन,जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के संस्था प्रमुख श्री शिरीष सारडा, सचिन तृप्ति अग्रवाल के सरंक्षण, शिक्षा शास्त्र के प्राचार्य प्रो तेजराम नायक , यूजी पीजी के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी प्रो वीरेन्द्र ठेठवार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 8 फरवरी से 14 फरवरी 2023तक ग्राम डूमरमुड़ा विकास खंड पुसौर जिला रायगढ़ के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में ग्रामीण विकास नरवा, गरवा घुरुवा बारी विषय पर सफलतापूर्वक जारी है।विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस दिनांक 11 फरवरी2023 को शिविर ग्राम में शिविर स्थल से प्रभात फेरी करते हुए शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया वही योग सत्र में पी टी ,योग, परेड का अभ्यास किया गया।परियोजना कार्य के तहत रासेयो स्वयं सेवकों शिविरार्थियों ने
ग्राम डूमरमुड़ा के मंदिर परिसर, सड़क किनारे , पानी टंकी, बोरिंग,गलियों , नालियों, तालाबों की साफ सफाई कर ग्राम डूमरमुड़ा के ग्रामोणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ।

बौद्धिक परिचर्चा अन्तर्गत नशा मुक्ति पर चर्चा की गई जिसमें सभी शिविरार्थियों ने क्रमश अपने विचार व्यक्त किए।
वहीं शिविर में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत समाज कल्याण विभाग रायगढ़ जिला कला पथक दल से सुशील कुमार सिंह चीफ एजुकेटिव ऑफिसर भारत माता वाहिनी के मास्टर ट्रेनर ,दल के कलाकार उग्रसेन पटेल नवरतन सिंह बिंझवार, नंदराम बरेठ तथा इसी दौरान शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के रायगढ़ जिला संगठक भोजराम पटेल का आगमन हुआ। उन्होंने कैंप का निरीक्षण कर कैंप की सराहना की।

सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला संगठक भोजराम पटेल व जिला कला पथक दल द्वारा मां सरस्वती एवं रासेयो प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानन्द जी के छाया चित्र के समक्ष दीप आलोकित कर किया गया। तत्पश्चात समाज कल्याण विभाग रायगढ़ जिला कला पथक दल के सुशील कुमार सिंह चीफ एजुकेटिव ऑफिसर भारत माता वाहिनी के मास्टर ट्रेनर द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित व्याख्यान देकर ग्रामीणों को जागरूक किया तथा नशा मुक्ति हेतु संकल्प दिलाया। इसके तुरंत बाद जिला कला पथक दल द्वारा सांस्कृतिक संगीतमय कार्यक्रम में मानस गायन करते जिला संगठक भोजराम पटेल व कला पथक दल द्वारा मानव सेवा ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सांगीतिक स्वरूप प्रदान किया गया ।

जिसकी सराहना जमकर ग्रामीणों ने की ।तथा रासेयो शिविरार्थीयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह नृत्य की क्रमश प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला संगठक भोजराम पटेल जी की धर्मपत्नी श्रीमती धनमती पटेल, कार्यक्रम अधिकारी प्रो बीरेंद्र ठेठवार,सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुनीता बारिक,प्रो,रोशनी गुप्ता, प्रो, अंजु पटेल,प्रो यमन पटेल, प्रो मयंक डनसेना, माध्यमिक विद्यालय डूमरमुडा के प्रधान पाठक सुरेंद्र कुमार गुप्ता, ठेंगापाली के प्रधान पाठक बैकुंठ गुप्ता ,रवि गुप्ता,अधिक संख्या में ग्राम डूमरमुडा के मानस जन , तथा रासेयो शिविरार्थीयों,की उपस्थिति रहीं कार्यक्रम का मंच संचालन व आभार व्यक्त जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने किया।
उक्ताशय के संबंध में जानकारी प्रेसविज्ञप्ति के माध्यम से
जानकी कॉलेज ऑफ एजूकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के यूजी पीजी प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने दी है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button