शिक्षासंगठन

हजारो शिक्षको ने वेतन विसंगति व पुरानी पेंशन के जोरदार हल्ला बोला,शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सभी शिक्षक हुए हड़ताल में शामिल,धरना प्रदर्शन व रैली निकालकर शिक्षक एल बी संवर्ग के मांगो का सौंपा ज्ञापन

रायपुर:वे 31 जुलाई से बेमुद्दत हड़ताल की घोषणा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, विकास राजपूत, केदार जैन ने बताया कि शिक्षक एल बी संवर्ग के मांग पर लगातार शासन व शिक्षा विभाग को ध्यानाकृष्ट कराया गया किन्तु मांग का निराकरण नही किया गया, जिससे एल बी संवर्ग के शिक्षको ने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर दिनांक 18 जुलाई 2023 को रायपुर में मांगो के निराकरण के लिए रैली निकालकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यसचिव, प्रमुख सचिव शिक्षा, सचिव स्कूल शिक्षा, वित्त व सामान्य प्रशासन तथा डीपीआई के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया।

हजारों शिक्षकों ने हाथ मे मांगो का तख्ती व पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश ब्यक्त किया।

उद्बोधन में शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया, जनघोषणा पत्र का वादा याद दिलाया।

हजारों की संख्या में पूरे प्रदेश भर से पहुचे एल बी संवर्ग के शिक्षकों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। हड़ताल से प्रदेश भर के शालाओं में अध्यापन बंद हो गया, सभी एल बी संवर्ग के शिक्षक हड़ताल में शामिल थे।

एक सूत्रीय मांग "पूर्व सेवा की गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सही वेतन का निर्धारण कर, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर / क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण कर, पुरानी पेंशन निर्धारित करे एवं कुल 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पुरानी पेंशन प्रदान किया जावे।" का मांग पत्र सौपा गया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा, शालेय शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, नवीन शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष विकास राजपूत, छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा है कि उक्त मांग का निराकरण नही होने पर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2023 से शाला बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन व रैली को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन , शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ ,छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
♨️18 जुलाई तूता के “एक दिवसीय हड़ताल रैली” में रायगढ़ जिला से शामिल प्रतिनिधि मंडल:-
प्रदेश उप संचालक:-
गुरुदेव राठौर, श्रीमती सपना दुबे, बिनेश भगत
जिला संचालक क्रमशः
नेतराम साहू, सी. पी. डनसेना(राहुल), राजकमल पटेल एवं भोजराम पटेल जिला उप संचालक:
भोला शंकर पटेल, नोहर सिंह सिदार,र पंचराम यादव, शिव कुमार डनसेना, विजय पटेल, सच्चिदानंद पुरसेठ, भूपेश पण्डा
ब्लॉक संचालक:
सुनील पटेल, संतोष कुमार पटेल, गुरुचरण भगत
ब्लॉक उप संचालक क्रमशः लिंगराज बेहरा, बसंत यादव, हरीश मिरी, खगेश मोदी जायसवाल,श्याम पटेल, फणीन्द्र चौधरी, आलोक श्रीवास,परशुराम खड़िया, देवचरण पैंकरा
सक्रिय सदस्य क्रमशः
दुर्योधन प्रधान,विरेन्द्र पैंकरा, जगदीश पैंकरा, लालाराम भोय, कन्हैया पटेल, संतोष पैंकरा, विजयराज सिदार, अजय कुमार ठाकुर, लक्ष्मण यादव, गोपाल राठिया, बुलंद पटेल, नकुल निषाद, गोविंद पटेल, कायत दास महंत, शिवानंद साय, दिनेश झरिया, घासीराम सिदार, ठण्डाराम पटेल सहित जिला के सैकड़ो शिक्षक साथी शामिल थे।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला रायगढ़ के घटक छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन से गुरुदेव राठौर प्रदेश महामंत्री, श्रीमती सपना दुबे प्रदेश सह सचिव, बिनेश भगत प्रदेश संगठन सह सचिव, श्रीमती मंजू पुरसेठ प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, श्रीमती गायत्री ठाकुर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, भोलाशंकर पटेल संयोजक, उपाध्यक्ष गुरुनाथ जांगड़े, पंचराम यादव , नोहर सिंह सिदार सचिव, श्रीमती रश्मि साहू कोषाध्यक्ष , महासचिव श्रीमती मंजू अवस्थी, विजय पटेल , श्रीमती त्रिवेणी साहू , सच्चिदानंद पुरसेठ, भूपेश पंडा , संजय पंडा महामंत्री, संतोष दास महामंत्री , अमीलाल डेलकी महामंत्री , राजेंद्र कलेत महामंत्री, निशांत सिंह , सह सचिव, शिवचरण पटेल सलाहकार , रमेश सरदार जिला संगठन मंत्री, उमेश कुमार पैकरा जिला संगठन मंत्री, चक्रधर पटेल जिला संगठन मंत्री, बद्री प्रसाद जायसवाल जिला संगठन सचिव, हीरालाल प्रधान संगठन सचिव, मनोज भारद्वाज संगठन सचिव , दयानिधि नायक संगठन सचिव , विश्राम खरे संगठन सचिव , शिवकुमार डनसेना जिला मीडिया प्रभारी, श्रीमती तबस्सुम हुसैन जिला महिला पदाधिकारी, श्रीमती रजनी पंडा जिला महिला पदाधिकारी, श्रीमती लक्ष्मीन पटेल, श्रीमती अजीमा खान जिला महिला पदाधिकारी, श्रीमती यज्ञसैनी मिश्रा जिला महिला पदाधिकारी, श्रीमती पुष्पांजलि दासे, श्रीमती प्रीति चौहान, श्रीमती प्रेमा सिदार, सरस्वती चौहान , सुनील पटेल ब्लॉक अध्यक्ष घरघोड़ा, संतोष कुमार पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रायगढ़, खगेश्वर पटेल ब्लॉक अध्यक्ष खरसिया, नरेंद्र चौहान ब्लॉक अध्यक्ष पुसौर , नंदराम साव कार्यकारी अध्यक्ष पुसौर , रामनिवास मिरी तहसील अध्यक्ष लैलूंगा, भवन साय पोर्ते, ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा, मिहिर विश्वास ब्लॉक अध्यक्ष धर्मजयगढ़, गुरुचरण भगत ब्लॉक अध्यक्ष तमनार , हेतराम पटेल कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष तमनार, संजय साहू जिला पदाधिकारी, शरद साहू जिला संगठन मंत्री, बाबूलाल साहू संगठन मंत्री , सेवक राम मोहल्ले संगठन मंत्री, हरीश मिरी, ललित सिंह चौहान मनोज कुमार पटेल, अरुण शर्मा, बी एल गुप्ता, विजय चौहान , वेद प्रकाश तिवारी , अजय कुमार सिन्हा , मनोज कुजुर, रजनी महिलांगे , विजय पंडा , सी एम पटेल, सोमनाथ साहू एवं छबिलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से मांगों के समर्थन में 30 जुलाई तक सरकार की तरफ से कोई कहा हैं कि सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय न आने की स्थिति में 31 जुलाई 2023 से अनिश्चितकालीन आंदोलन संपूर्ण स्कूल की तालाबंदी कर आर पार आंदोलन करने की बात कही है।
उक्ताशय की जानकारी बिनेश भगत (प्रदेश संगठन सहसचिव CGTA) प्रदेश उप संचालक, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने दी हैं।
🙏🙏🙏
बिनेश भगत
प्रदेश उप संचालक
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा,
जिला-रायगढ़

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button