
रायगढ़:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजेश लीलोडिया जी के सहमति से छत्तीसगढ़ प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ शासन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन माननीय उमेश पटेल, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरीय गणपत जांगड़े जी की अनुमति एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार जी के अनुशंसा पर रायगढ़ जिले के सभी ब्लॉक में अध्यक्षों का नियुक्ति किया गया।

जिसमें तमनार ब्लाक अध्यक्ष शिवप्रसाद चौहान, लैलूंगा ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल बंजारे, छाल ब्लॉक अध्यक्ष संतराम खुटे, घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नोहर चौहान, पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष त्रिनाथ चौहान, पूर्वी रायगढ़ ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष श्यामसुंदर चौहान और कापू ब्लॉक अध्यक्ष प्यारे लाल जांगड़े को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति ग्रामीण अध्यक्ष परदेसी चौहान जी के द्वारा नियुक्त किया गया है।

जिसमें सभी ब्लॉकों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।






