भाजपाराजनीतिसंगठन

युवा शक्ति का संगम: बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा की संभागीय बैठक, पवन साय-राहुल टिकरिया ने भरी हुंकार – सारंगढ़ से कमल नयन बेहार ने भी दिखाया दम

भारतीय जनता युवा मोर्चा का बिलासपुर संभागीय बैठक संपन्न

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा का संभागीय बैठक बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस बैठक में संगठन को मज़बूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने पर गहन मंथन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने युवाओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्हें संगठन विस्तार और जनसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ही आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाएगा।

सारंगढ़ से युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल नयन बेहार भी इस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और सारंगढ़ क्षेत्र में चल रहे राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में संभाग के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने एक स्वर में आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का जोश और उत्साह देखने को मिला। बैठक में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को पहुंचाया जाएगा, ताकि हर युवा भाजपा की विचारधारा से जुड़ सके।

कुल मिलाकर, बिलासपुर संभागीय बैठक ने युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया, जो आने वाले दिनों में पार्टी के लिए अहम साबित होगा।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button