
बरमकेला:- पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉक्टर शक्राजीत नायक की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता नगर पंचायत बरमकेला के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि चन्द्रदेव राय संसदीय सचिव छ.ग.शासन,अध्यक्षता प्रकाश नायक रायगढ़ विधायक, विशिष्टअतिथि उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक उपाध्यक्ष अनु.जा.विकास प्राधिकरण छ.ग.शासन, पद्ममा मनहर अनुसूचित जाति आयोग राज्य मंत्री दर्जा , फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता मे लगभग 40 टीम ने अपनी सहभागिता निभाई थी। जिसमें कुंबली पाटन दुर्ग एवं बरमकेला के मध्य फायनल खेला गया।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए स्टेडियम के चारों ओर खचाखच दर्शक भरे हुए थे साथ ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए गर्ल डांसर बुलाया गया था जिसमें चौका छक्का विकेट गिरने पर डीजे की धुन पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन करते थे।

सभी अतिथियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत करते हुए मंच तक ले गया। छत्तीसगढ़ महतारी व स्व.शक्राजीत नायक के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर क्रिकेट टीम के फाइनल मे पहुंचे सभी खिलाड़ियों को सभी अतिथियों द्वारा परिचय कर उत्साहवर्धन किया गया।
फाईनल क्रिकेट टुनामेंट मे कुंबली पाटन और बरमकेला के मध्य खेला गया जिसमें बरमकेला द्वारा पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 72 रन छह विकेट के नुकसान में बनाया गया जिसके विरुद्ध में कुंबली पाटन द्वारा 11.3 बॉल में 9 विकेट खोकर 73 रन बनाकर जीत हासिल किया।
इस तरह से कुंबली पाटन दुर्ग डॉ.शक्राजीत नायक स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम विजेता बन कर
अपना नाम किया।प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम कुंबली पाटन दुर्ग को अतिथियों के कर कमलों से एक लाख 11 हजार 1 सौ 11 रुपए व कप एवम द्वितीय स्थान बरमकेला की टीम को 55 हजार 5 सौ 55 रुपए पुरस्कार राशि व कप प्रदान किया गया इसके आलावा मैन ऑफ द सीरीज रेंजर सायकल, बेस्ट बालर बेस्ट फिल्डर,फायनल मैच में मैन ऑफ द मैच (आर्कषक पुरस्कार) भी वितरण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति: प्रकाश शक्राजीत नायक रायगढ़ विधायक,चन्द्रदेव राय संसदीय सचिव छ.ग.शासन,श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े उपाध्यक्ष अनु.जा.विकास प्रा.छ.ग.शासन,श्रीमती पद्ममा घनश्याम मनहर उपाध्यक्ष.छ.ग.अनु.जाति आयोग राज्यमंत्री दर्जा,कैलाश शक्राजीत नायक,अरुण मालाकार,जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़,श्रीमती तारा अरुण शर्मा,अध्यक्ष ज.प. बरमकेला,श्रीमती विलास सारथी, ताराचंद पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,किशोर पटेल उपाध्यक्ष, ज.प.बरमकेला, गनपत जांगड़े, हेमसागर नायक,रामकुमार नायक, विनोद भारद्वाज,गोल्डी नायक, कन्हैया सारथी,महेश डेहरी,पंकज चंद्रा, तोषराम साहू,सरिता गोपाल, विक्की पटेल,वसीम खान, प्रकाश तिवारी,
अभिनव पुजारी अध्यक्ष, महेश नायक,नोबेल पटेल,सुशील नायक,तरुण महापात्र, पवन नायक,जहीर खान,वाहेद खान,शाहबुद्दीन रजा,गोल्डी अग्रवाल,आशीष यादव।






