जानवरसुरक्षा

बेंगची गांव की बीच बस्ती में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; युवक जोगेश निषाद ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बरमकेला। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेंगची में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव की बीच बस्ती में सड़क पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।

इसी दौरान युवक जोगेश निषाद ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़कर आबादी वाले क्षेत्र से दूर नाले की ओर उसके अनुकूल सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस तरह एक संभावित खतरे को टालते हुए उन्होंने ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।

ग्रामीणों ने जोगेश निषाद के इस साहसिक कार्य की जमकर सराहना की। बताया जाता है कि जोगेश निषाद बरमकेला क्षेत्र में वन्यजीवों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए 24 घंटे निशुल्क सेवा देने को तत्पर रहते हैं। वे गौसेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

जोगेश निषाद की पहचान केवल एक गौसेवक के रूप में ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त के रूप में भी है। बिना किसी स्वार्थ के समाज और जीव-जंतुओं की सेवा के प्रति उनका समर्पण क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

निस्वार्थ सेवा, साहस और जीवों के प्रति करुणा ही जोगेश निषाद की पहचान है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 4.2 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button