सामाजिकसुरक्षास्वास्थ्य

बरमकेला में कल हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील देवांगन देंगे सेवाएं, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा उपचार

घुटने, कूल्हे, कमर और जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न हड्डी रोगों का मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श, 15 हजार से अधिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का अनुभव

बरमकेला। हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑर्थो जॉइंट्स सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक सेंटर के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुनील देवांगन रविवार, 15 नवंबर 2026 को बरमकेला में अपनी सेवाएं देंगे।

डॉ. सुनील देवांगन (एमएस, एमसीएच इंग्लैंड) रविवार को पटेल हॉस्पिटल, सारंग रोड, बरमकेला में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।

इस दौरान घुटने, कूल्हे और कंधे का दर्द, गठिया, वात रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों की कमजोरी, कमर दर्द, गर्दन दर्द, नसों से जुड़ी समस्याएं एवं साइटिका जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ से परामर्श ले सकेंगे। इसके साथ ही घुटने एवं कूल्हे के जोड़ प्रत्यारोपण (जॉइंट रिप्लेसमेंट) के संबंध में भी सलाह उपलब्ध रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. देवांगन को चिकित्सा क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा वे 15 हजार से अधिक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी का अनुभव रखते हैं।

क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि लंबे समय से हड्डी एवं जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समय पर पटेल हॉस्पिटल पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करें।

स्थान: पटेल हॉस्पिटल, सारंग रोड, बरमकेला
दिनांक: रविवार, 15 नवंबर 2026
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button