
बरमकेला। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। रायपुर के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. महावीर जोहरी आगामी 22 नवंबर 2026, रविवार को बरमकेला में मरीजों के उपचार एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। वे बरमकेला स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगे।
डॉ. महावीर जोहरी MBBS, MS, DNB (हैदराबाद), CENETS (AIIMS दिल्ली) एवं FEN (जबलपुर) जैसी शैक्षणिक एवं विशेषज्ञ योग्यताएं रखते हैं। वे पूर्व में बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में एक्स कंसल्टेंट तथा RIMS हॉस्पिटल (गोधी) में कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

डॉ. जोहरी द्वारा मस्तिष्क एवं रीढ़ से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का उपचार और परामर्श प्रदान किया जाएगा। इनमें सिरदर्द, हाथ-पैर में दर्द एवं झुनझुनी, ब्रेन ट्यूमर, कमर दर्द, सायटिका, स्लिप डिस्क, पीयूष ग्रंथि ट्यूमर, लकवा, पक्षाघात, रीढ़ की हड्डी का ट्यूमर, डिस्क संबंधी समस्याएं, मिर्गी, दिमाग की नसों का फूलना एवं फटना, ब्रेन हेमरेज, सेरेब्रल पाल्सी, हाइड्रोसेफलस तथा पैरों में सूजन एवं वैरिकोज वेन जैसी समस्याएं शामिल हैं।
इसके साथ ही ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी के लिए इन्फ्रारेड तकनीक तथा एंडोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा से संबंधित परामर्श भी उपलब्ध रहेगा।
यहां मिलेंगी सेवाएं
डॉ. महावीर जोहरी 22 नवंबर (रविवार) को आशीर्वाद हॉस्पिटल, बरमकेला में उपलब्ध रहेंगे। अस्पताल का पता पोस्ट ऑफिस के सामने, दुर्गा मंच के बाजू, साप्ताहिक बाजार बरमकेला बताया गया है।
संपर्क एवं समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक।
मोबाइल नंबर: 7879666326
स्थायी पता: श्री महावीर न्यूरो सर्जिकल रिसर्च क्लिनिक, लिली चौक, रायपुर।






