
महासमुंद:- हेम मनु म्यूजिकल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है सरायपाली बसना के चमचमाता हुआ मिलनसार सितारा नवीन मालाकार के निर्देशित में एक जबरदस्त छत्तीसगढ़ी वीडियो एल्बम सॉन्ग – तोर पतली कमर ला सलाम करथों जो युवाओं को खूब पसंद आ रही है ।
आपको बता दे की नवीन मालाकार कुछ ना कुछ हमेशा नया करने का ही सोच रखते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने 2023 में धमाल मचाने के लिए तोर पतली कमर ला सलाम करोथों रिलीज किया है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब आशीर्वाद सपोर्ट मिल रहा है।
सॉन्ग का नाम तोर पतली कमर ला सलाम करत ह है, जिसके गायक और लेखक हेम नायक डायरेक्टर नवीन मालाकार,निर्माता हेम – मन्नू,एक्टर उपेंद्र व दिशा निषाद, कोर्योग्रफर चंदनदाश कैमरा मेन प्रिंस और विनोद नायक है,इस गाने की ऑडियो रिकोडिंग सार्थक स्टूडियो ओडिसा के कटक में हुआ है । जिसको संगीत से सजाए है प्रफुल्ल बेहरा जी जो ओडिसा के प्रसिद्ध संगीतकार है। इस गाने की वीडियो रिकॉर्डिंग हितेश प्रधान एच पी फिल्म्स बसना द्वारा किया गया है। जिसे लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने के युवा डायरेक्टर नवीन मालाकार जी ने Hem Mannu Musical YouTube Channel को Subcaribe करने की अपील भी किया है ।






