राजनीतिसंगठन

चुनाव के पहले भाजपा के संगठन में बड़ा बदलाव,जगन्नाथ पाणिग्राही बने रायपुर संभाग के सह प्रभारी

सरिया:- चुनाव के ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने जगन्नाथ पाणिग्राही को रायपुर संभाग के सह प्रभारी नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ राज्य में चंद महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना हैं तथा 2024 के लोकसभा चुनाव होने है।
वैसे भाजपा में पहले से ही प्रभारी बनाने की परंपरा रही है और आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। लिहाजा रायपुर संभाग के सभी विधानसभा एवं लोकसभा क्षेत्र में चुनाव जीतने का दारोमदार वरिष्ठ और संगठन में पकड़ रखने वाले नेता को यह जिम्मेदारी दी है।
बता दें कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने संगठनात्मक रूप से रणनीति लगभग बना ली है और आसन्न चुनाव को लेकर सबने अपनी-अपनी चुनावी बिसात बिछाकर तूफानी कैंपेन की शुरुआत कर दी है। सभी दल एक दूसरे पर तीखा आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और जनमत को अपने पक्ष में रिझाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

लंबा अनुभव हैं जगन्नाथ पाणिग्राही के पास

भाजपा ने जगन्नाथ पाणिग्राही को संभाग स्तरीय सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं तथा उनके पास संगठन विस्तार से लेकर संगठन को मजबूत करने का लंबा अनुभव रहा है।
करीब 37 वर्षो तक वे संगठन में जिला अध्यक्ष,जिला संगठन प्रभारी,प्रदेश भाजयुमो महामंत्री,प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य,दो बार प्रदेश भाजपा के मंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। अब उनके कंधों पर रायपुर जैसे बड़े संभाग के सह प्रभारी का कमान है।
निश्चित तौर पर ऐसा करके उनके सांगठनिक अनुभव का लाभ लेने की कोशिश की गई है।

उनकी नियुक्ति के पश्चात् कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

रायपुर संभाग के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हद तक उत्साह देखा जा रहा है।
उनकी नियुक्ति के अधिकारिक घोषणा के उपरांत सरिया मण्डल भाजपा के महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने खुशी जताई और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नित नई ऊंचाइयों को छुएगा और कीर्तिमान रचेगा।
उन्होंने बताया कि यह हम सबके लिए आनंद,गौरव और हर्ष का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपना जीवन शुरू करने वाले,जमीन से जुड़े श्री जगन्नाथ पाणिग्राही को प्रभारी बनाकर पार्टी ने संगठन में नया जोश भरने का काम किया है।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button