
तिलगा:- शास.उच्चतर माध्य. विद्यालय तिलगा वि.ख.रायगढ़ में फिट इण्डिया साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय योगा,मेडिटेशन, जुंबा एरोबिक व्यायाम,खेलकूद,वाद- विवाद, रंगोली,मेहंदी,चित्रकला,क्विज, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस दिनांक 04/12/2023 दिन सोमवार को प्रातः 9:00 बजे प्राचार्य दिनेश कुमार अग्रवाल,प्रधानपाठक पूर्व माध्य.शाला तिलगा श्रीमती माधुरी केरकेट्टा, प्रधानपाठक प्राथ.शाला तिलगा सुश्री तीजो राठिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा का द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसके पश्चात प्राचार्य की अनुमति से श्री कमल कुमार पटेल व्याख्याता ने “फिट इण्डिया कार्यक्रम” के विषय पर छात्रों को अपने उद्बोधन में संक्षिप्त जानकारी दिया।

*कार्यक्रम का प्रथम दिवस:-*
खेलकूद की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से हुआ।
*100मीटर दौड़:-* बालिका वर्ग- सीता राठिया कक्षा 9वी प्रथम एवं सुभाषिनी सेठ 11वी द्वितीय स्थान, बालक वर्ग- साहिल चौहान 11वी प्रथम व सूरज यादव कक्षा 12वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

*खो-खो प्रतियोगिता:-* बालक वर्ग- साहिल चौहान की टीम व बालिका वर्ग- सुनिधि राठिया की टीम विजयी रही।
*लंबी कूद:-* बालक वर्ग- साहिल चौहान 11वी प्रथम एवं तुलेश निषाद 11वी द्वितीय, बालिका वर्ग- सुभाषिनी सेठ 11वी प्रथम, सीता राठिया 9वी द्वितीय,
*ऊंची कूद:-* बालक वर्ग- तुलेश निषाद 11वी प्रथम एवं मुकेश मिर्धा 12वी द्वितीय, बालिका वर्ग- सुभाषिनी सेठ 11वी प्रथम, एवं सीता राठिया 9वी द्वितीय
*रस्सी कूद:-* बालक वर्ग- शनि राठिया 10वी प्रथम एवं विवेक राठिया 11वी द्वितीय, बालिका वर्ग- सीता राठिया 9वी प्रथम एवं सुभाषिनी सेठ 11वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

*गोला फेंक:-* बालक वर्ग- सूरज राठिया 12वी प्रथम एवं विवेक राठिया 11वी द्वितीय, बालिका वर्ग- प्रतिभा राठिया 11वी प्रथम एवं सुनिधि राठिया 12वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*तवा फेंक:-* बालक वर्ग- मुकेश मिर्धा 12वी प्रथम एवं रूपेंद्र चौहान 11वी द्वितीय, बालिका वर्ग- चंद्रमा राठिया 12वी प्रथम, मुस्कान चौहान 12वी ने द्वितीय प्राप्त किया।
*सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता:-* सूरज राठिया की टीम विजेता रही।
*मेहंदी कला:-* संगीता निषाद 10वी व गीतू बेहरा 9वी प्रथम, एवं अंजना राठिया 12वी व संजना राठिया 10वी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*निबंध लेखन प्रतियोगिता:-* ज्योति साव 11वी प्रथम,एवं डोलेश्वरी राठिया 12वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*चित्रकला प्रतियोगिता:-* ज्योति साव 11वी प्रथम एवं दिव्या सेठ 10वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*खेलकूद आयोजन का द्वितीय दिवस:-* शुरुआत रंगोली प्रतियोगिता से प्रारंभ हुआ।
*रंगोली प्रतियोगिता:-* दिशा साव 10वी प्रथम एवं ज्योति साव 11वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*वाद- विवाद प्रतियोगिता:-* बालक वर्ग- सूरज राठिया 12वी प्रथम एवं रूपेंद्र चौहान 11वी द्वितीय , बालिका वर्ग- क्रमशः कशिष यादव 9वी एवं दिव्या सेठ 10वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। *कुर्सी दौड़:-* शनि राठिया 10वी प्रथम एवं जयमंगल राठिया 9वी ने शाला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*क्रिकेट प्रतियोगिता:-* 10 ओवर के मैच में साहिल चौहान की टीम ने सूरज यादव की टीम को 34 रनों के अंतर से हराकर जीत दर्ज किया।
दो दिवसीय “फिट इण्डिया-स्पोर्ट्स” कार्यक्रम की समापन की घोषणा प्राचार्य द्वारा किया गया। *मंच संचालन-* संयुक्त रूप से श्री चंद्रशेखर वैष्णव व कमल कुमार पटेल व्याख्याता, *मैच रेफरी की भूमिका में क्रमशः व्याख्याता :-* बिनेश भगत,श्रीमती एलिजाबेथ तिर्की, प्रेमदान एक्का सर, सुश्री पद्मावती दीवान, लेवंत चौधरी सर,श्रीमती भगवती कंवर,सुश्री वोमिका नायक *योगा,मेडिटेशन,एवं जुंबा एरोबिक व्यायाम संचालन-* संयुक्त रूप से श्रीमती दीपा चौहान,चंद्रशेखर वैष्णव,चूड़ामणि श्रीवास,*क्रिकेट अंपायर की भूमिका* बिनेश भगत एवं चूड़ामणि श्रीवास ने निभाया। *खो- खो रेफरी-* बिनेश भगत एवं मुरली सिदार *ग्राउंड निर्माण-* बिनेश भगत,चूड़ामणि श्रीवास, संजय आर्मो, मुरली सिदार, *स्कोरर-* मिनकेतन खंडेलकर सहा ग्रेड 03, *भोजन व्यवस्था-* श्री तेजराम सिदार सहा.ग्रेड 02, श्रीमती पुष्पा चौहान सफाई कर्मचारी एवं श्रीमती अंजू यादव रसोइया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर संस्था के कार्यक्रम को सफल बनाया। उपरोक्त जानकारी बिनेश भगत ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था की ओर से जारी किया है।






