नेहरू युवा केन्द्र राँची द्वारा दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन FC बंगलाटोला टीम बना चैंपियन

राँची :- नेहरू युवा केन्द्र राँची (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ) द्वारा प्रखण्ड स्तरीय खेल -कूद प्रतियोगिता नामकुम प्रखण्ड के खरसीदाग मैदान मे दो दिवसीय खेल -कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे प्रखण्ड के ग्रामीण इलाके के युथ क्लब भाग लिए दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता मे शुक्रवार फाइनल मैच FC बंगलाटोला और गोसाई ब्रदर्स खिजरी के बीच खेला गया जिसमे निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने कड़ी टकर रही और गोल नहीं कर पाई और मैच पैनल्टी शॉट तक पहुंची जिसमे FC बंगलाटोली ने 5-4 से मैच जीत कर प्रखण्ड का चैंपियन बनी इस मैच मे मुख्यअथिति के रूप मे नामकुम जिला परिषद सदस्य रीता होरो विशिस्ट अथिति के रूप मे लालखटनागा पंचायत के मुखिया और पूर्व मुखिया रितेश जी शामिल हुई।

उक्त कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक श्री एस.पी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को प्राइज जर्सी,ट्रॉफी, एवम बेस्ट प्लेयर्स को अवॉर्ड दिया गया कार्यक्रम में प्रभारी नामकुम प्रखण्ड NYV श्री समी हैदर, पूर्व प्रधान एवम रामपुर के यूथ क्लब प्रेसीडेंड लक्ष्मण लकड़ा साथ में प्रखंड की 10विलेज की टीमों ने भाग लिया एवम खेल सामग्री का भी वितरण किया गया, कार्यक्रम में सहयोगी रानी गुप्ता,सत्येंद्र शर्मा , एवम जमुंटोली ,रामपुर खरसीदाग के पूर्व मुखिया रेतेश जी और रामपुर प्रधान चामु बेक जी का उल्लेखनीय सहयोग रहा।






