महानदी बाढ़ के बीच राहत और सहयोग की पहल, विधायक ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

ग्रामीणों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा; महानदी का जलस्तर घटने और जनजीवन सामान्य होने की कामना
सारंगढ़-बिलाईगढ़। महानदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। इस कठिन परिस्थिति में प्रभावित ग्रामीणों की मदद और उनकी समस्याओं को जानने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक श्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक ओपी चौधरी लगातार स्थिति पर बनाए हुए हैं नजर
कार्यकर्ताओं के अनुसार, विधायक श्री ओपी चौधरी लगातार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहकर प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ले रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में ग्रामीणों की समस्याओं को समझने और जरूरत के समय सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

बाढ़ की स्थिति को लेकर कार्यकर्ताओं ने हीराकुंड बांध के 22 गेट समय से पहले खोले जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे संभावित संकट को कम करने में मदद मिली। उनका कहना है कि समय पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का बढ़ाया हौसला
आज विधायक के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहने का संकल्प जताया।

जल्द सामान्य हों हालात, प्रभावित परिवारों को मिले राहत
कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि महानदी का जलस्तर शीघ्र कम हो, सभी ग्रामीण सुरक्षित रहें और बाढ़ प्रभावित गांवों में जल्द ही जनजीवन सामान्य हो सके।
बाढ़ जैसी आपदा के समय सेवा, सहयोग और सामूहिक संकल्प की भावना के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने का संदेश भी दिया गया।






