गणित दिवस पर स्कूल पहुंचकर जिला साहू संघ के जिला अध्यक्ष ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

सारंगढ़/ बिलाईगढ़ – आज गुरुवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सारंगढ़ में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया जिसमें स्कूल के छात्राओं द्वारा गणित के व्याख्याता भरत लाल देवांगन के मार्गदर्शन में कई प्रकार के गणित के मॉडल का प्रस्तुतीकरण दिया गया । कार्यक्रम में जिला साहू संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अध्यक्ष तोषराम साहू ने उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढ़ाया । जिला अध्यक्ष साहू ने बच्चों की प्रस्तुतीकरण को देखकर सभी छात्र छात्राओं के स्वल्पाहार की व्यवस्था की एवं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरण भी किया जिला अध्यक्ष तोष राम साहू के मृत हिर्दय पर साला के समस्त छात्र छात्राओं सहित प्राचार्य ने जिला अध्यक्ष का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया इस दौरान प्रमुख रुप से सारंगढ़ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार भी उपस्थित रहे ।






