
खल्लारी-भीमखोज :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महासमुन्द जिले का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकारिया के अनुमोदन के बाद यह घोषणा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू की अनुशंसा पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा नें जिला महासमुन्द की नवीन ज़िला पदाधिकारी,एवं युवा मोर्चा क़े विभिन्न प्रकल्पों क़े पदाधिकारियों की घोषणा की गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भाजयुमो महासमुंद ने द्रोण पटेल को जिला प्रशिक्षण प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।द्रोण पटेल छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ (एबीवीपी) से लंबे समय तक संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं, और संगठन में पूर्व महाविद्यालय NCC सहप्रमुख,एबीवीपी ज़िला कार्यकारणी सदस्य,एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,अमृतमहोत्सवी विस्तारक,इत्यादि महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।वर्तमान में शाला विकास प्रबंधन समिति ग्राम बी.के.बाहरा के अध्यक्ष हैं।
एबीवीपी से निकलकर उन्होंने युवामोर्चा में सक्रिय राजनीति के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।द्रोण पटेल नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला महासमुंद के जिला प्रशिक्षण प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं एवं भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सादर साधुवाद व युवा शक्ति को राष्ट्र-निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ते हुए संगठन की नीतियों एवं विचारधाराओं को आम-जन-मानस के अंतिम छोर क़े व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु पूर्ण-निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करूँगा।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नें हर्ष व्यक्त किया लोकेश पनुरिया मण्डल अध्यक्ष खल्लारी,खोंमन साहू उपाध्यक्ष मण्डल खल्लारी,नंदनिषाद प्रदेश कार्य समिति सदस्य मछुवारा प्रकोष्ठ,सुजीत साहू महामंत्री खल्लारी मण्डल,पुन्न सब्बर, हीरा साहू, होमन साहू,आर्यप्रकाश चंद्राकर,भेखलाल सिन्हा, लुमेश देवांगन,पप्पू सांवरा,दीपक पटेल,कुबेर यदु,उत्तम पटेल, महेंद्र ध्रुव,खिलेश साहू मीडिया प्रभारी खल्लारी मण्डल नें यह जानकारी दी।






