पिकनिकसंगठन

SSEWA परिवार का एक दिवसीय पिकनिक सह शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न

रायगढ़/सुधीर चौहान – विदित हो कि 6 दिसम्बर 2020 से स्थापित सगा स्टूडेंट एडुकेशन वेलफ़ेयर एसोसिएशन रायगढ़ सारंगढ़ जिले के प्रबुद्धजनों ने नित प्रतिदिन अपने निर्धारित उद्देश्यों के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु अग्रसर है।जिनके शैक्षिक गतिविधियों व नवाचारी क्रियाकलापों जैसे स्टूडेंट कैरियर गाइड ,पुस्तकालय निर्माण, वार्षिक कैलेंडर वितरण , प्रातिभा सम्मान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए संरक्षक के.एल. चौहान साहब , डी. डी. साहब,आर.पी.चौहान ने उत्तरोत्तर शैक्षिक,सामाजिक प्रगति हेतु वर्तमान नववर्ष के पूर्व शुभकामनाएं अर्पित किए हैं ।


इसी कड़ी में 24 दिसम्बर 2022 को ssewa ग्रुप के परिवार ने एक दिवसीय सामूहिक स्नेह सम्मेलन सह शैक्षिक भ्रमण का आयोजन कर छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक धरोहर नवोदित जिला सारंगढ़ विलाइगढ़ में स्थित गोमर्डा अभ्यारण्य (मड़ोसिल्ली) में हर्षोल्लास के साथ अनेक गतिविधि सम्पन्न किये जो कि निश्चित तौर पर यादगार पल रहेगा।


दिन शनिवार को शीतकालीन अवसर पर प्रातः 11 से 5 बजे के बीच बस गाड़ी के माध्यम से बेनर पोस्टर के साथ सपरिवार पूर्व नियोजित गंतब्य स्थल में पहुंचकर पारिवारिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन कर प्राकृतिक दृश्यों व झरनों का अवलोकन करते हुए शैक्षिक क्रियाकलाप अंत्याक्षरी, क्विज प्रियोगिता,भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन पर परिचर्चा के साथ संवैधानिक मूल अनुच्छेदों से संबंधित छोटी छोटी पाकेटबुक्स का राजेन्द्र चौहान परिवार के द्वारा वितरण किया गया है।


कार्यक्रम में उपस्थित पारिवारिक बच्चों ने प्राकृतिक परिदृश्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन करते हुए गीत संगीत व नृत्य का भरपूर आनन्द उठाये।भ्रमण के दौरान बच्चों के संगीत कला व टैलेंट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए तात्कालिक इनाम स्वरूप राशि प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
उक्त गरिमामयी कार्यक्रम में ssewa ग्रुप के 20 परिवार के लगभग 60 से 70 जनसंख्या बच्चों सहित इस यादगार पल के सहभागी हुए।


विशेष कर संरक्षक डीएसपी कुंजराम चौहान , राजेन्द्र चौहान ,गजेंद्र चौहान व्याख्याता, डॉक्टर गोविंद चौहान नर्सिंग कॉलेज डायरेक्टर,सहायक प्राध्यापक विजय कांटे अध्यक्ष,नरेश चौहान सजेस प्राचार्य, कुलमणी महानंदिया ,पुष्पांजलि मेडम ,दिगम्बर चौहान,मनोज चौहान कोतरलिया , प्रदीप चौहान,मनोज चौहान पुसौर,रामेश्वर चौहान,कार्तिक चौहान,पृथ्वी चौहान,चंद्रहास चौहान, बी.डी. चौहान,ओमप्रकाश, डोलनारायन, सम्पतलाल, उजागर नन्द, विजय चौहान, कैलास चौहान ,श्रीमती सुभद्रा , प्रमोदिनी, निशा, सीमा, मीना एवं दुर्गेशनी चौहान सहित सेवा परिवार के अनेक माता-पिता व बच्चों ने शामिल होकर सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन व चाय नास्ता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा ? समीक्षा जरूर दें!

Click on a star to rate it!

Average rating 1.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Sudhir Chouhan

पत्रकार सुधीर चौहान (संपादक) स्वतंत्र भारत न्यूज़ मो.नं.9098259961

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button