
रायगढ़ – जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरेराम तिवारी का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त । प्रयागराज से वापसी के दौरान आज सुबह लगभग 5 बजे लैलूंगा के लारीपानी के करीब आंख लगने से पेंड से टकराया वाहन। वाहन मे हरेराम तिवारी उनकी धर्मपत्नी , बेटा व बहू थे सवार। दुर्घटना के वक्त तिवारी स्वयं चला रहे थे वाहन। घटना मे तिवारी परिवार को मामूली चोट, बची जान।







